Wednesday, September 2, 2026
Homeदुनियापन्ना:जुगलकिशोर मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी

पन्ना:जुगलकिशोर मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी

पन्ना में सजेगा श्रीकृष्ण पर्व- इतिहास, आस्था और कला के रंगों में रंगेगा बुंदेलखंड


संस्कृति विभाग द्वारा श्री जुगल किशोर मंदिर एवं श्री बलदेव जी मंदिर में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

पन्ना । यह नगरी केवल हीरों की धरती नहीं, यह भक्ति, संस्कृति और परंपराओं की भी ऐसी धरती है जहाँ भगवान श्रीकृष्ण की कथा मंदिरों की घंटियों, लोकगीतों और जन-आस्था में आज भी जीवंत सुनाई देती है। इसी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन, पन्ना के सहयोग से श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन पन्ना के दो विशिष्ट श्रीकृष्ण स्थलोंदृश्री जुगल किशोर मंदिर एवं श्री बलदेवजी मंदिर में किया जा रहा है।
संचालक, संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि श्री जुगल किशोर मंदिर में यह कार्यक्रम 3 एवं 4 सितम्बर, 2026 को एवं श्रीबलदेव जी मंदिर में 2 सितम्बर, 2026 को आयोजित किया जा रहा है। दोनों ही स्थलों पर कार्यक्रम सायं 7 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। उन्होंने बताया कि दो मंदिर, दो अलग स्थापत्य संसार, दो अलग ऐतिहासिक यात्राएँ, लेकिन भाव एक ही – श्रीकृष्ण के प्रति अटूट प्रेम और बुंदेलखंड की जीवंत सांस्कृतिक चेतना।
प्राचीन श्री जुगल किशोर मंदिर में दो दिवसीय श्रीकृष्ण पर्व के अंतर्गत 3 सितम्बर को ‘कृष्ण रास’ नृत्य नाटिका की प्रस्तुति रंग त्रिवेणी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति, भोपाल एवं भक्ति गायन सुश्री अंकिता कैलासिया एवं साथी, ग्वालियर द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण केंद्रित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति सुश्री जान्हवी सिंह एवं साथी, रीवा एवं भक्ति गायन सुश्री दामिनी पठारिया, नर्मदापुरम प्रस्तुत करेंगी।
वहीं, 2 सितंबर, 2026 को सायं 7 बजे से श्री बलदेवजी मंदिर परिसर, पन्ना में श्रीकृष्ण पर्व का शुभारंभ होगा। यहां बलदेव-श्रीकृष्ण प्रसंग नृत्य नाटिका की प्रस्तुति सुश्री मिली वर्मा एवं साथी, भोपाल द्वारा एवं भक्ति गायन की प्रस्तुति श्री विकास सिरमोलिया एवं साथी, भोपाल द्वारा दी जाएगी।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular