Friday, October 16, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियाबंडा की बेबस नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत,

बंडा की बेबस नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत,

मप्र।सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बेबस नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार बंडा के वार्ड 10 में रहने वाले पीयूष (पिता राजकुमार रायकवार) और कान्हा जोगी (पिता गुलाब जोगी), दोनों की उम्र लगभग 13 वर्ष थी, बिना बताए अपने दो अन्य दोस्तों के साथ चौका गांव के पास बेबस नदी देखने गए थे।नदी में नहाते समय डूबने से दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही बंडा थाना प्रभारी आनंद सिंह अपने पुलिस स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

  • बंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

​(रिपोर्ट: दिनेश सोनी, बंडा)

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular