Wednesday, September 2, 2026
Homeखबरों की दुनियाREHLI NEWSसागर: सीबीएसई SEWA प्रोजेक्ट: क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने कड़ता में...

सागर: सीबीएसई SEWA प्रोजेक्ट: क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने कड़ता में 50 जरूरतमंदों को बांटी सहायता सामग्री

पटना बुजुर्ग/सागर किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक संवेदना और सामाजिक दायित्व का पाठ पढ़ाते हुए क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल (पटना बुजुर्ग) के विद्यार्थियों ने ग्राम कड़ता में सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की। सीबीएसई के SEWA (Service) प्रोजेक्ट के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने लगभग 50 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री, राशन, कंबल और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं।

अनाज, कंबल और आत्मीयता का वितरण

प्राचार्या सिस्टर जॉन्सी और शिक्षक मंडल की अगुवाइ में कड़ता पहुंचे विद्यार्थियों ने स्वयं जुटाया गया राशन और शीतकालीन सामग्री बांटी। वितरण के दौरान छात्रों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी जीवन स्थितियों और चुनौतियों को करीब से जाना।

“शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल परीक्षा में अंक पाना नहीं, बल्कि संवेदनशील और उत्तरदायी नागरिक तैयार करना है। SEWA प्रोजेक्ट बच्चों को ‘सीखने के साथ सेवा करने’ का अवसर देता है।”

सिस्टर जॉन्सी, प्राचार्या

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, सिस्टर सुधा, सिस्टर पुष्पा ,शिक्षक कृपाशंकर दुबे,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। ग्रामीणों ने विद्यालय की इस पहल का दिल से स्वागत किया। विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन करुणा, नेतृत्व क्षमता और मानवीय मूल्यों का एक जीवंत अनुभव साबित हुआ।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular