Sunday, September 6, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियाजन्माष्टमी: यादव महासभा ने किया भव्य आयोजन

जन्माष्टमी: यादव महासभा ने किया भव्य आयोजन

रहली में यादव महासभा का भव्य जन्माष्टमी महोत्सव! भक्ति, परंपरा और सामाजिक सौहार्द की देखिए खास झलकियां।

देव पंडरीनाथ मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी जन्मोत्सव, विधायक गोपाल भार्गव बोले— “श्रीकृष्ण का जीवन धर्म और लोककल्याण का मार्ग दिखाता है”

रहली। पंडरपुर स्थित ऐतिहासिक देव पंडरीनाथ मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का जन्मोत्सव यादव महासभा के तत्वाधान में अत्यधिक हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और भगवान श्री कृष्ण का पूजन-अर्चन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

​समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हम सभी के लिए धर्म, सत्य, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की महान प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण की दिव्य कृपा से रहली विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। इसके साथ ही उन्होंने समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को निरंतर मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular