रहली भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी अवसर पर कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल रहली में राधा कृष्ण सज्जा, दही मटकी फोड़ने एवं मटकी सजाओ राखी सजाओ, रस्सा खींच,जलेबी दौड का आयोजन किया गया जिसमें 100 से भी अधिक बच्चों ने अपनी भागीदारी की कार्यक्रम के पश्चात तत्काल बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया गया.
शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर घृत दीप से आरती उतारी गई तथा डॉक्टर राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सुशील जैन ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म बाल क्रीडा, युद्ध भूमी पर उपदेश की प्राशांगिकता उनका राजकीय जीवन तथा मित्रता के साथ सूरदास का कृष्ण प्रेम विषय की मार्मिक चर्चा की उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण भगवान विष्णु के अंश नहीं पूर्ण अवतार थे श्री जैन ने शिक्षक दिवस पर महान शिक्षक देश के राष्ट्रपति और विचारक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित शिक्षकों से कहा कि एक बार डॉक्टर राधाकृष्णन जी को अवश्य पढ़िए आपको अपने शिक्षक होने पर गर्व महसूस होगा क्योंकि शिक्षक एक बच्चे को केवल पढाता नहीं उसको व्यवसायिक या उदर पूर्ति की साधन शिक्षा नहीं वरन देश के भविष्य का निर्माण करता है वह जीवित प्रतिमाओं को गढता है.
मुख्य अतिथि सुशील जैन विद्यालय के समिति अध्यक्ष नरेंद्र जैन प्राचार्य श्रीमती सुमन दुबे ने संस्था में कार्यरत 26 शिक्षकों सहित सभी सहयोगी 35 लोगों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सलमान खान प्रवीण श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी एवं अभिभावक गण मौजूद रहे.
रहली: कैंब्रिज स्कूल में जन्माष्टमी पर्व एवं शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
RELATED ARTICLES
