Tuesday, May 19, 2026
Homeबुंदेलखंडअखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद् वीर विधा शाखा रहली का...

अखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद् वीर विधा शाखा रहली का हुआ शपथ समारोह।

रहली शाखा का शपथग्रहण समारोह श्रीमती मीनू विपुल जैन बनी अध्यक्ष,स्मिता आज़ाद सचिव, और अंजली सिंघई कोषाध्यक्ष चुनी गई”
शाखा अध्यक्ष मीनू जैन ने बताया की हमारे शाखा का शपथ का कार्यक्रम‌ सागर से पधारे प्रांतीय पदाधिकारी के नेतृत्व में हुआ सबसे पहले दीप प्रज्वलन, मंगलाचरण,शपथ विधि पदाधिकारी और सदस्यों का सम्मान किया सारे कार्य व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुये
शपथ प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू जी ने दिलाई।
नवीन पदाधिकारी को संभागीय अध्यक्ष शिवानी सिंघई ने बैच लगाकर निर्वाचित किया।

पदाधिकारी ने अपने उद्बोधन में शाखा की सभी बहनों को अपने अपने कर्तव्य के बारे में बताया।
महिला परिषद् के इस कार्यक्रम की शोभा सागर से पधारे प्रांतीय उपाध्यक्ष मंजू जी,संभागीय अध्यक्ष शिवानी सिंघई जी, विशिष्ट अधिकारी ममता जी, सहसचिव मुक्ता जी, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सपना, कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण जी, पंचायत कमेटी अध्यक्ष श्रीमान सुरेश बारमोदी जी, सुरेंद्र आज़ाद जी, मिलन अध्यक्ष साहित्य जी और शाखा के सभी सदस्यो की गरिमामयी उपस्थति मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ | कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्मिता शैलेन्द्र जैन ने किया। मनोरंजन गेम सहसचिव मुक्ता जी सागर ने कराए।
आभार शाखा अध्यक्ष मीनू जी ने व्यक्त की साथ में अध्यक्ष द्वारा स्नेह भोज भी रखा गया था |

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular