बंडा शराब हादसे को दृष्टिगत रखते हुए रहली नगरपालिका अध्यक्ष देवराज सोनी ने कलेक्टर सागर को पत्र लिखकर की मांग।
रहली में शराब दुकानें बंद हो,,,या नगर से बाहर की जाए,,,z
जनता से की अपील नशा व्यक्ति ही नहीं परिवार कर देता हे बर्बाद।इससे बचे और दूसरों को नशे से दूर रहने प्रेरित करे।
नपा अध्यक्ष ने पत्र में लिखा कि
उपरोक्त विषयांतर्गत लेख हैं कि रहली नगर के बीचो-बीच संचालित शराब दुकानें क्रमशः-शराब दुकान वार्ड नंबर 03 खमरिया रोड, रहली एवं शराब दुकान वार्ड नंबर 10 चॉदपुर रोड रहली जो नगर के मुख्य चौराहे एवं प्राचीन मंदिर तथा सार्वजनिक स्थल जहां स्कूल, शासकीय कार्यालय एवं नगर के आम नागरिकों, श्रृद्धालुओं, स्कूल / कॉलेज के छात्र/छात्राओं की आवाजाही के मुख्य स्थल पर संचालित हैं। चूंकि वर्तमान में बण्डा, जिला सागर में हुई घटना जिसमें अमानक शराब के सेवन से कई परिवारों को जनहानि हुई हैं, जो एक चिन्तनीय विषय हैं। अतः इस प्रकार की घटना रहली नगर में न हो एवं रहली की नगर की अस्मियता, शांति और सुव्यवस्था को बनाये रखने के लिये रहली नगर में संचालित शराब दुकानों को बंद किया जाना या नगर के बाहर अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करना अत्यंत आवश्यक है। चूंकि उपरोक्त शराब दुकान संचालन हेतु संबंधित द्वारा नगरपालिका परिषद रहली से किसी भी प्रकार की अनापत्ति नहीं ली गई हैं, एवं दुकानों का संचालन किया जा रहा हैं। नगर के बीचो-बीच संचालित शराब दुकानों के कारण अधिकांश शराबी, शराब पीकर अनावश्यक रुप से गाली-गालौच कर नगर का निरंतर माहौल बिगाड़ रहे है। माताएं, बहनों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। शराबियो के कारण एक भय का माहौल निर्मित हो गया है। जिससे नगर में आम नागरिकों में आक्रोश हैं।
कृपया उपरोक्त पर विचार करते हुये रहली नगर में संचालित शराब दुकानों को बंद किये जाने या नगर के बाहर अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित किये जाने का कष्ट करे, अन्यथा की स्थिति में यदि उक्त शराब दुकानों से यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती हैं। तो उसकी सम्पूर्ण जबाबदारी प्रशासन की होगी।
(देवराज सोनी (अध्यक्ष नगरपालिका परिषद रहली)
