सागर के बंडा में शराब हादसे पर सीएम मोहन यादव सख्त, विदेश जाने से पहले दिए जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश!”
सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में कथित तौर पर शराब के सेवन से हुई मौतों के मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। रविवार को अपने विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस घटना में शामिल दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
सीएम डॉ. यादव ने सागर जिले के प्रभारी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
