Tuesday, September 8, 2026
Homeदेशराधा-कृष्ण के बाल रूप में सजे नन्हे-मुन्ने: सांदीपनि विद्यालय रहली में जन्माष्टमी...

राधा-कृष्ण के बाल रूप में सजे नन्हे-मुन्ने: सांदीपनि विद्यालय रहली में जन्माष्टमी पर उमड़ा आस्था और संस्कृति का अद्भुत संग

बाल वाटिका के 76 छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण और राधा रानी के बाल स्वरूप की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा, मनभावन श्रृंगार, आत्मविश्वास और सुंदरता ने उपस्थित दर्शकों व अभिभावकों का दिल जीत लिया।

राधा-कृष्ण के बाल रूप में सजे नन्हे-मुन्ने: सांदीपनि विद्यालय रहली में जन्माष्टमी पर उमड़ा आस्था और संस्कृति का अद्भुत संग

रहली। शासकीय सांदीपनि विद्यालय रहली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अत्यधिक हर्षोल्लास, धूमधाम और सांस्कृतिक गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर “राधा-कृष्ण मय” नजर आया।

​कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य दिलीप चौबे, माध्यमिक शाला प्रधान अध्यापक अशोक ठाकुर, संजय खरे और उमेश वैद्य द्वारा दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती तथा भगवान श्रीकृष्ण के पूजन-आरती से हुई।

नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन:

बाल वाटिका के 76 छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण और राधा रानी के बाल स्वरूप की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा, मनभावन श्रृंगार, आत्मविश्वास और सुंदरता ने उपस्थित दर्शकों व अभिभावकों का दिल जीत लिया। डांस टीचर शालिनी दुबे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन हेतु उपहार भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के प्रभारी शिक्षक नीरज नेमा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। प्राचार्य दिलीप चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि ईश्वर की भक्ति से आत्मविश्वास बढ़ता है और ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी भारतीय संस्कृति व परंपराओं का बोध होता है। कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक संजय खरे, उमेश वैद्य और गोविंद सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका अंजना चौरसिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन रेखा साहू द्वारा किया गया। इस भव्य अवसर पर एसएमसी उपाध्यक्ष विकास तिवारी, शिक्षक शैलेंद्र जैन, संतोष जैन, कमलेश चौबे, राम मनोहर तिवारी, सरोजनी अग्निहोत्री, मोहिनी ठाकुर, आराधना गौर, निशा पटेल, वंदना खरे, ज्योति राजावत, मधुलता दीक्षित, प्रीति मनिहार, उमा चौरसिया, आकांक्षा विश्वकर्मा, उमेश पाल, सौरभ पटेल, हिमांशु राजपूत, नीरज शर्मा, रिमी, अर्पिता दीक्षित, अमृता रजक सहित समस्त शाला स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अभिभावकों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular