Sunday, September 13, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियाअवैध बीयर ले जा रही बोलेरो जप्त, 1 गिरफ्तार; 2 आरोपी ...

अवैध बीयर ले जा रही बोलेरो जप्त, 1 गिरफ्तार; 2 आरोपी फरार

रहली। अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए रहली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 09 पेटी बीयर से भरी एक बोलेरो गाड़ी को जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश और SDOP प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत यह सफलता मिली है।

​थाना प्रभारी निरीक्षक संजय ऋषिश्वर के नेतृत्व में चांदपुर तिराहा पर की गई घेराबंदी के दौरान बोलेरो वाहन (MP-50-T-0784) को रोका गया। पुलिस को देखकर वाहन में सवार दो लोग मौके का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि चालक सत्यनारायण पिता यश कुमार जोशी (33 वर्ष, निवासी रहली) को धर दबोचा गया।

​वाहन की तलाशी लेने पर 09 पेटी बीयर (कुल 78 लीटर, कीमत ₹26,400/-) बरामद हुई। पुलिस ने शराब और परिवहन में प्रयुक्त ₹3 लाख कीमत की बोलेरो गाड़ी जप्त कर ली है।

​आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) (अपराध क्र. 635/26) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब फरार आरोपियों और शराब के मुख्य स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

  • कार्रवाई टीम: निरीक्षक संजय ऋषिश्वर, ASI संजय मिश्रा, HC सुधीर रिछारिया, HC महेंद्र पांडेय, HC प्रेम सिंह, आर. जितेंद्र प्यासी, रामा पटेल और सुनील दुबे।
Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular