मप्र/सागर जिले के बंडा जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को सागर पुलिस ने कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से अवैध हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई है। इस मामले में अब तक दो आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने रविवार तड़के बहरोल के जंगलों में एक शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरी ओर, प्रशासन ने मुख्य आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिए हैं।
