Thursday, October 29, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियासागर जिले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नियुक्तियां, सुरेश पटेल बने...

सागर जिले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नियुक्तियां, सुरेश पटेल बने रहली नगर मंडल अध्यक्ष

नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, समर्थकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Advt

रहली। मध्यप्रदेश के सागर जिले में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष भरत चौरसिया द्वारा की गई इन नियुक्तियों में रहली नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 3 से पार्षद प्रतिनिधि श्री सुरेश पटेल को रहली नगर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुरेश पटेल को यह दायित्व सौंपे जाने की जानकारी मिलते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। साथ ही संगठन द्वारा उन पर विश्वास जताए जाने पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस नियुक्ति को रहली क्षेत्र में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नगर मंडल अध्यक्ष के रूप में सुरेश पटेल की जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा मोर्चा की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की होगी।
रिपोर्ट: खबरों की दुनिया

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular