Tuesday, August 18, 2026
HomeदेशMP:राष्ट्रगीत के अपमान के विरोध में सड़कों पर उतरी भाजपा: रहली में...

MP:राष्ट्रगीत के अपमान के विरोध में सड़कों पर उतरी भाजपा: रहली में निकाला विशाल मशाल जुलूस, फूंका पुतला

कांग्रेस नेत्री श्रीमती सोनिया गांधी के द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के अपमान से आक्रोशित होकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल रहली के आवाहन पर अभिषेक भार्गव,अध्यक्ष देवराज सोनी के नेतृत्व में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। एवं कांग्रेस के तीनो शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी,राहुल गांधी,एवं मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया।

रहली। कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल रहली द्वारा एक विशाल जन-आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बस स्टैंड से एक विशाल मशाल जुलूस निकाला।
​बस स्टैंड पर पुतला दहन और प्रदर्शन
राष्ट्रगीत के सम्मान में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक भार्गव एवं नगर पालिका रहली के अध्यक्ष देवराज सोनी ने किया। जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए बस स्टैंड पहुंचा, जहां आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप पुतला दहन किया।
​सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ संपूर्ण देश की आन-बान और शान है तथा इसका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान नगर मंडल रहली के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular