Wednesday, November 11, 2026
Homeदेशरहली पंढरपुर में कार्तिक महालक्ष्मी उत्सव: अष्टधातु की प्रतिमा के दर्शन को...

रहली पंढरपुर में कार्तिक महालक्ष्मी उत्सव: अष्टधातु की प्रतिमा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

जिस घर में तुम रहती सब सद्गुण आता, सब संभव हो जाता मन नहीं घबराता..." महालक्ष्मी जी की आरती की ये पंक्तियां सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की अंतरात्मा की वह गहरी पुकार हैं, जो हर भक्त जीवन में महसूस करता है

रहली (खबरों की दुनिया)। “जिस घर में तुम रहती सब सद्गुण आता, सब संभव हो जाता मन नहीं घबराता…” महालक्ष्मी जी की आरती की ये पंक्तियां सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की अंतरात्मा की वह गहरी पुकार हैं, जो हर भक्त जीवन में महसूस करता है। मान्यता है कि जहां मां लक्ष्मी का वास होता है, वहां समृद्धि के साथ-साथ अभय भी आ जाता है। कुछ ऐसा ही अपार श्रद्धा और विश्वास का माहौल इन दिनों नगर के पंढरपुर स्थित ‘साधु की शाला’ में देखने को मिल रहा है, जहां 11-दिवसीय कार्तिक महालक्ष्मी उत्सव के दौरान मां के दर्शन के लिए रोज हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है।

​20 वर्षों से निरंतर जारी है परंपरा

आयोजन समिति के सदस्य संतु पुरानी एवं पार्षद राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पंढरपुर में कार्तिक माह में दीपावली से देवउठनी एकादशी तक महालक्ष्मी महोत्सव मनाने की यह परंपरा पिछले 20 वर्षों से निरंतर चली आ रही है। शुरुआत में प्रतिवर्ष मिट्टी की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया जाता था।

​मिट्टी की मूर्ति से अष्टधातु की दिव्य प्रतिमा तक का सफर

समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों के सामूहिक प्रयास से करीब 10 वर्ष पूर्व मां लक्ष्मी की अष्टधातु की भव्य और दिव्य प्रतिमा का निर्माण कराया गया। वहीं पिछले 2 वर्षों से माता रानी नवनिर्मित भव्य मंदिर में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रही हैं।

​दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु

11 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में न केवल रहली नगर, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज के अंचलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु साधु की शाला पहुंच रहे हैं। पूरे पंढरपुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है और पूरा परिसर मां लक्ष्मी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular