Wednesday, November 18, 2026
HomeEditer pageखबरों की दुनिया विशेष​रहली नगरपालिका चुनाव: अध्यक्ष पद की दावेदारी और शहर के विकास पर...

​रहली नगरपालिका चुनाव: अध्यक्ष पद की दावेदारी और शहर के विकास पर जनता ने रखी राय, पेयजल व बुनियादी सुविधाएं मुख्य मुद्दा

नगरपालिका चुनाव नजदीक आते ही रहली की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता के बीच वर्तमान जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल का आकलन भी शुरू हो गया है।

मप्र।सागर जिले की रहली में पंचायत और नगरपालिका चुनाव नजदीक आते ही रहली की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता के बीच वर्तमान जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल का आकलन भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में स्थानीय न्यूज पोर्टल ‘खबरों की दुनिया डॉट कॉम’ द्वारा सोशल मीडिया पर एक जनमत सर्वेक्षण आयोजित किया गया, जिसमें 90 से अधिक स्थानीय नागरिकों ने आगामी नगरपालिका अध्यक्ष पद, संभावित चेहरों और शहर की प्राथमिकताओं पर अपने विचार साझा किए हैं।
​आरक्षण और संभावित दावेदारों पर चर्चा
​’खबरों की दुनिया डॉट कॉम’ के इस सर्वेक्षण में शामिल प्रतिभागियों के बीच यह चर्चा प्रमुख रही कि यदि आरक्षण की लॉटरी (ड्रा) में बदलाव नहीं होता है, तो आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद की सीट ‘पिछड़ा वर्ग महिला’ के लिए आरक्षित हो सकती है।
​महिला दावेदारी और वर्तमान कार्यकाल: सर्वेक्षण की अधिकांश टिप्पणियों में महिला दावेदार के रूप में श्रीमती जया देवराज सोनी का नाम सुझाया गया है। वहीं, देवेश रैकवार, अंकित सेन, भारत जैन, साहिल प्रजापति, गौरव सेंधिया और उमेश सेन जैसे नागरिकों ने वर्तमान अध्यक्ष देवराज सोनी के कार्यों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।
लोगों ने अपने सुझावों में पार्षद सुरेश सिंह (भाजपा), पार्षद शैलेंद्र सोनी (कांग्रेस), रत्नेश पटेल (कांग्रेस) और श्रीकांत चौरसिया (जनशक्ति) के नाम भी सामने आए हैं।
इसके अतिरिक्त,
​स्वयं की दावेदारी और अन्य दल: सोशल मीडिया पर हुई इस चर्चा के दौरान एडवोकेट पुष्पेंद्र सिंह, भाजपा नेता रविराज सिंह और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मुबीन खान ने स्वयं को उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किया है। दूसरी ओर, हेमंत चौधरी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सहित अन्य राजनीतिक दलों की दावेदारी की संभावना जताई है।
​स्थानीय नागरिक अतुल नेमा के अनुसार, वर्तमान में विकास कार्य सुचारु रूप से चल रहे हैं और अंततः पार्टी का टिकट ही जीत का आधार बनेगा।
​आगामी 5 वर्षों के लिए जनता की प्रमुख अपेक्षाएं
​संभावित उम्मीदवारों के साथ-साथ रहली के मतदाताओं ने अगले कार्यकाल के लिए अपनी स्पष्ट प्राथमिकताएं भी तय की हैं:
​बुनियादी सुविधाओं पर जोर: सर्वेक्षण में शामिल अधिकांश लोगों ने अगले 5 वर्षों के लिए पेयजल व्यवस्था, सड़क, स्वच्छता और समग्र विकास कार्यों को सबसे आवश्यक बताया है। इसमें शुद्ध पेयजल की उपलब्धता नागरिकों की सबसे बड़ी मांग के रूप में उभरी है।
​जनप्रतिनिधि का व्यवहार: नागरिकों का मानना है कि जनप्रतिनिधि की असली पहचान पद से नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को मिलने वाले बराबर सम्मान और सहज उपलब्धता से होती है।
​प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली की मांग: आदित्य मिश्रा सहित कुछ प्रतिभागियों ने यह विचार रखा कि नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली (सीधे जनता द्वारा) से कराया जा रहा हे इसीलिए चुनावी मुकाबला अधिक पारदर्शी और रोचक होगा।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular