Tuesday, September 29, 2026
Homeदेशदेवलिया मंडपम में श्रीमद भागवत कथा का तीसरा दिन, महाकाल के भजनों...

देवलिया मंडपम में श्रीमद भागवत कथा का तीसरा दिन, महाकाल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Mpnews/सागर रहली। नगर के देवलिया मंडपम में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को धर्म एवं भक्ति की बयार बही। कथा व्यास पूज्य आशीर्वाद महाराज ने कथा के दौरान शिव-सती विवाह, दक्ष प्रजापति के यज्ञ का ध्वंस और भगवान शिव तथा माता पार्वती के शुभ विवाह के पावन प्रसंगों का सजीव एवं ओजस्वी वर्णन किया। कथा में प्रस्तुत संगीतमय भजनों की धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और संपूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया।

​इस पावन अवसर पर देवरी विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया, रहली नगरपालिका अध्यक्ष देवराज सोनी तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुशील हजारी ने कथा स्थल पहुँचकर व्यास पीठ का विधिवत पूजन-अर्चन किया और कथा व्यास आशीर्वाद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

​कार्यक्रम में यज्ञाचार्य पंडित अमित मिश्रा, कथा के मुख्य यजमान गुड्डू बाबू सपरिवार, पार्षद राजेंद्र ठाकुर, प्रियेश पटेरिया, वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद सराफ, सरपंच मिंटू ठाकुर, महूना से उमेश मिश्रा, गुड्डन मासाब, विक्रम ठाकुर, मस्तु खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी श्रोता मौजूद रहे।

बुधवार को मनेगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव:

आयोजक गुड्डू श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार, 30 सितंबर को कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण के भव्य जन्म की कथा का श्रवण कराया जाएगा तथा कथा स्थल पर हर्षाेल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular