Sunday, June 28, 2026
Homeबुंदेलखंडमप्र: कांग्रेस ने किया सामूहिक ध्वज वंदन

मप्र: कांग्रेस ने किया सामूहिक ध्वज वंदन

रहनी (सागर): जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम के तहत रहली बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरिमामय ढंग से ध्वज वंदन करने के पश्चात नगर में स्थापित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

​कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील हजारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय पटेरिया एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति पटेल उपस्थित रहीं। ध्वज वंदन की रस्म जिला सेवादल अध्यक्ष बी.डी. पटेल द्वारा संपन्न कराई गई।

​आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस जनों और कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस मौके पर वरिष्ठ नेता अनूप ददरया, नगर अध्यक्ष दीपक जैन, गढ़ाकोटा ब्लॉक अध्यक्ष जानकी कुर्मी, बिहारी कुशवाहा, रत्नेश पटेल, रविंद्र लोधी, प्रमोद नायक, प्रकाश गुप्ता, भोले अहिरवार, नेगी लाल, नारायण कुर्मी, हरिदयाल कुर्मी, पुरुषोत्तम कुशवाहा, रोहित पटेल, विक्रम यादव, महेंद्र यादव एवं संजय सिंह ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular