- उपहारों से परे, रिश्तों की पवित्रता का जश्न! 🎁 जानिए पटना बुजुर्ग में बच्चों ने रक्षाबंधन पर क्या खास संकल्प लिया।
सागर।27/08/26 ।क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल, पटना बुजुर्ग में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर प्रेम और स्नेह की प्रतीक राखी बांधी। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपने प्रेम, सम्मान और रक्षा का भाव व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर जान्सी ने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, “रक्षाबंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, सम्मान और रिश्तों की पवित्रता का प्रतीक है। राखी का यह धागा हमें याद दिलाता है कि हमारी बहनें और बेटियाँ हमारे लिए कितनी अनमोल हैं।”
सिस्टर जान्सी ने समाज में बेटियों के स्थान पर जोर देते हुए कहा, “हमें केवल अपनी बहन का ही नहीं, बल्कि हर बेटी का सम्मान करने का संकल्प लेना चाहिए। जिस समाज में बेटियों को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर मिलते हैं, वही समाज वास्तव में प्रगतिशील कहलाता है। भाई-बहन का रिश्ता केवल उपहारों तक सीमित न होकर जीवनभर एक-दूसरे का साथ देने का संकल्प है।”
इस दौरान विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिस्टर सुधा, सिस्टर रीना, कृपाशंकर दुबे सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
