Monday, September 7, 2026
Homeक्राइमहादसासागर में जहरीली शराब से मौतों पर सीएम मोहन यादव का कड़ा...

सागर में जहरीली शराब से मौतों पर सीएम मोहन यादव का कड़ा रुख, जांच के आदेश, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बंडा-शाहगढ़ घटना: दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा—सीएम डॉ. मोहन यादव"

सागर के बंडा में शराब हादसे पर सीएम मोहन यादव सख्त, विदेश जाने से पहले दिए जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश!”

सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में कथित तौर पर शराब के सेवन से हुई मौतों के मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। रविवार को अपने विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस घटना में शामिल दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
​सीएम डॉ. यादव ने सागर जिले के प्रभारी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular