रहली। शिक्षक दिवस के अवसर पर जैन धर्मशाला में जैन समाज द्वारा समाज के शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुनि प्रयोग सागर महाराज जी की प्रेरणा एवं सानिध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान जैन समाज के शिक्षकों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षक संतोष जैन ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा देना भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार और जीवन मूल्यों का विकास भी होना चाहिए।
समिति सदस्य सुरेंद्र ने बताया कि कार्यक्रम में जैन समाज के कुल 75 शिक्षकों का सम्मान किया गया। इनमें 15 सेवानिवृत्त शिक्षक, 30 शासकीय संस्थाओं में कार्यरत शिक्षक तथा 30 निजी संस्थाओं में कार्यरत शिक्षक शामिल रहे।
सम्मान समारोह में वर्षायोग चातुर्मास समिति के सभी सदस्य, जैन समाज के महिला एवं पुरुष सदस्य सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
शिक्षक दिवस पर जैन धर्मशाला में जैन समाज के 75 शिक्षकों का सम्मान
RELATED ARTICLES
