
गीत के रचयिता केके बक्शी के साथ उनकी धर्मपत्नी गीत की गायिका डॉ रेखा बक्शी
विपिन दुबे । सागर
सागर। शहर के सिविल लाइन स्थित एक निजी होटल में 16 अप्रैल, गुरुवार की शाम 7 बजे एक गरिमामयी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र जैन उपस्थित रहेंगे, जिनके कर-कमलों द्वारा देशभक्ति गीत “विश्व गुरु अब भारत को बनाएंगे” का विधिवत विमोचन किया जाएगा।
शिक्षा और कला का संगम
इस विशेष गीत को डिग्री कॉलेज की सेवानिवृत्त मनोविज्ञान प्रोफेसर डॉ. रेखा बक्शी ने अपनी मधुर आवाज में पिरोया है। गीत की रचना लघु उद्योग केंद्र विकास निगम से सेवानिवृत्त जनरल मैनेजर एवं मिशन संतोष क्रांति के संस्थापक के.के. बक्शी द्वारा की गई है। राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत यह गीत भारत के गौरवशाली भविष्य को समर्पित है।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी करेंगे। समारोह में शहर की कई गणमान्य हस्तियां विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी, जिनमें:
- श्रीमती अनुश्री जैन (समाजसेवी)
- डॉ. सरोज गुप्ता (प्राचार्य, आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज)
- डॉ. शरद सिंह (प्रसिद्ध साहित्यकार)
- उमाकांत मिश्रा (श्यामलम संस्था)
संगीत और निर्माण
गीत के संगीत निर्देशन का जिम्मा राजू पांडे ने संभाला है, जबकि इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग गुंजन स्टूडियो के जयकांत सोनी द्वारा की गई है।
