डॉ रेखा बख्शी के गीत का विधायक शैलेंद्र जैन ने किया विमोचन
संवाददाता । सागर
गीत; गजल; कहानी और साहित्य लिखने वाले तो कई लोग हैं; लेकिन देशभक्ति गीत लिखने और गाने वाले विरले है। मेरा प्रयास होगा भाईचारा बढ़ाने; भ्रष्टाचार को खत्म करने और प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने वाला यह गीत शहर से लेकर हिंदुस्तान में गूंजे।
यह बात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन ने डॉक्टर रेखा बक्शी द्वारा गाए गीत “आईए सभी भारतवासी आईए ….भ्रष्टाचार से मुक्त इसे बनाआई…आईए सभी भारतवासी आईए ….विश्व गुरु भारत को अब बनाआई…। सिविल लाइन स्थित होटल वरदान में हुए इस कार्यक्रम में गीत का विमोचन करते हुए कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आनंद तिवारी ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी: आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर सरोज गुप्ता; साहित्यकार शरद सिंह थी। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
गीत के रचयिता कृष्णकांत बक्शी ने गीत की प्रस्तावना रखी। उन्होंने बताया विश्व गुरु भारत कैसा होना चाहिए यह संकल्पना सभी की है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक जो भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना देखा है उसमें सभी को साथ देना चाहिए यह गीत उसी की एक कड़ी है।
विधायक शैलेंद्र जैन ने केके बक्शी को शुभकामनाएं देते हुए कहा ईमानदारी और श्रेष्ठ समर्पण जीवन के लिए बक्शी जी को बधाई है। निश्चित ही श्री बक्शी द्वारा लिखा गया यह गीत समाज के लिए एक प्रेरणा है। डॉ बक्शी ने अतिथियों का स्वागत किया।
बीजेपी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा इस गीत को “नमो ऐप” पर भेजा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर आनंद तिवारी ने गीत की हर पंक्ति को विस्तृत रूप से समझाते हुए बक्शी परिवार को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सरोज गुप्ता एवं साहित्यकार शरद सिंह ने अपनी बात रखी।
गौरतलब है यह गीत शिक्षा देता है कि इंसान को जो प्राप्त है वह पर्याप्त है और संतोषी वृत्ति का होना चाहिए तभी आप हर संकट से दूर रह सकते हैं। संगीतकार राजू पांडे और ऑडियो रिकॉर्डिंग जयकांत सोनी (गुंजन स्टूडियो) ने की है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में गीत के विमोचन के बाद देश भक्ति गीतों ने शमा बांधा।
कार्यक्रम में कवि आरके तिवारी; राजेश श्रीवास्तव; डॉक्टर अर्चना वर्मा; हरिमोहन गुप्ता; आरके वर्मा; डॉक्टर नलिन जैन; डॉक्टर रेनू शर्मा; डॉक्टर अर्चना चतुर्वेदी; राजीव श्रीवास्तव; पत्रकार सूर्यकांत पाठक; कल्पना विपिन दुबे; मधुसूदन खेमरिया श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप के अलावा कवि; साहित्यकार; समाजसेवी और प्रोफेसर उपस्थित थे। संचालन एवं आभार डॉ रेखा बख्शी ने किया।
