मप्र सागर/रहली विधानसभा में कांग्रेस के भीतर का असंतोष अब सड़क पर आ गया है। जहाँ एक तरफ नई नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ नेताओं ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है।
❌ पुतला दहन का ऐलान: पूर्व जिला ग्रामीण महासचिव महेंद्र सिगोनिया की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हे(इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते) जिसमें वह अपनी ही पार्टी के जिला ग्रामीण अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंकने की घोषणा कर रहे है।
क्या आगामी चुनावों से पहले यह आपसी कलह कांग्रेस की राह और मुश्किल कर देगी?
ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर कांग्रेस में रार, अपनों के खिलाफ ही खुला मोर्चा
सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नई नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी अब सड़कों पर आने को तैयार है। एक ओर जहां नवनियुक्त पदाधिकारियों के समर्थक जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी के कद्दावर नेताओं ने इस निर्णय के खिलाफ बगावती तेवर अपना लिए हैं।
