Sunday, October 26, 2025
HomeदेशRajasthan: जोधपुर में धूप खिलने से सर्दी से मिली कुछ राहत, लोग...

Rajasthan: जोधपुर में धूप खिलने से सर्दी से मिली कुछ राहत, लोग घंटों धूप सेंकते दिखे

जोधपुर। शहर में शनिवार को दो दिन बाद अच्छी धूप खिली। जिससे सर्दी से कुछ राहत महसूस हुई। सुबह कोहरा भी छंटा हुआ नजर आया। धूप निकलने से सर्दी से मामूली राहत मिली। हालांकि यहां तापमान आज भी बरकरार रहा। इस बीच ठंडी हवाओं का चलना भी जारी रहा।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर में शनिवार को भी ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। हालांकि आज सूर्यदेव के दर्शन हो गए और धूप खिलने से लोगों ने सर्दी से मामूली राहत महसूस की। इस दौरान लोग आज धूप सेकते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अब धीरे-धीरे मौसम खुलने लगेगा। देश के पश्चिमी हिस्सों से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इसके असर से शहर में पिछले तीन दिनों से बादलों की आवाजाही रही। इसके असर की वजह से अलसुबह शहर में धुंध व कोहरा भी छाया रहता है।

बादलों की आवाजाही बनी रही:

मौसम विभाग की मानें तो शहर में केवल बादलों की आवाजाही है, लेकिन शेष प्रदेश में कई जगह अच्छी बारिश दर्ज हुई। बादलों के साथ नमी आने से शहर में धुंध व कोहरा भी दिखाई दे रहा है। शनिवार को शहर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बादल छंटने से पारा लुढक़ने की संभावना है, जिससे जाड़ा तेज हो जाएगा।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments