#रहली सुनार नदी के तट पर स्थित देव शनि मंदिर में शनिवार को पड़ रही शनि अमावस्या पर प्रातः काल से शनि भगवान का अभिषेक पूजन तथा 111 शनि चालीसा के पाठ भक्तों द्वारा किए जाएंगे इसके बाद हवन पूजन संपन्न होगा उक्त जानकारी देते हुए शनि मंदिर पुजारी पंडित विनोद शर्मा ने बताया कि साइन कालीन बेला में भगवान शनि देव की भव्य आरती कन्या भोजन भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा
