आयुक्त जनसंपर्क श्री मनीष सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर कार्यालय भवन परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद आयुक्त श्री सिंह के साथ उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया।
इस अवसर पर संचालक जनसंपर्क श्री अरविंद कुमार दुबे अपर संचालक श्री जी.एस. वाधवा और श्री संजय जैन सहित संचालनालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। आयुक्त श्री सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।
