रहली। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती रहली में कांग्रेस जनों द्वारा ‘सदभावना दिवस’ के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन नगर के बस स्टैंड स्थित मंच पर किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने देश के विकास, संचार क्रांति और युवाओं को सशक्त बनाने में स्व. राजीव गांधी के अतुलनीय योगदान को याद किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष संजय पटेरिया,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुशील हजारी, ज्योति पटेल, दीपक जैन, अनूप ददरया, बी.डी. पटेल, बिहारी कुशवाहा, प्रमोद नायक, शैलेंद्र सोनी, केशव पटेल, रत्नेश पटेल, अंकेश हजारी, साहित्य जैन, पृथ्वी सिंह, रिंकू तिवारी, रमेश मिश्रा, लक्ष्मी तिवारी, भोले अहिरवार, रमेश अहिरवार और हरि दयाल पटेल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
