Thursday, August 13, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियाजनता के बीच जाकर बताएंगे सनातनी कौन है–अविनाश भार्गव

जनता के बीच जाकर बताएंगे सनातनी कौन है–अविनाश भार्गव

सागर में हुई कांग्रेस सेवादल की बैठक

सागर/मप्र। जिला कांग्रेस सेवा दल सागर ग्रामीण की संगठनात्मक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के कार्यालय पद्माकर नगर मकरोनिया में बुधवार को संपन्न हुई जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के सचिव मध्य प्रदेश के प्रभारी श्री प्रताप नारायण मिश्रा जी मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक श्री अवनीश भार्गव जी यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री गजानन तिवारी जी के आतिथ्य में संपन्न हुई l

      बैठक में सर्वप्रथम वंदे मातरम गीत के साथ शुरुआत हुई फिर महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ हुई सभी अतिथियों का जिला मुख्य संगठक एड.बी.डी पटेल एवं यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष संजय रोहिदास ने स्वागत किया 
 बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के सचिव मध्य प्रदेश के प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा जी

ने कहा की सेवादल को जनता के बीच जाकर सेवा भाव के कार्य करना होगा आगामी समय में सेवा दल ब्लॉक ग्राम स्तर पर मजबूत होगा जब हम जनता के बीच जाकर कार्य करेंगे
प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक अवनीश भार्गव जी ने कहा कि कांग्रेस के विचार को जन-जन तक पहुंचना है हमें अपनी विचारधारा और भाजपा की विचारधारा को जनता के बीच उजागर करना और जनता को बताना है वास्तव में सनातनी कौन है और कौन चंदा चोरी कर कर सत्ता पर काबिज है
यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी जी ने कहा कि हमें जनता के मुद्दों को उठाना है आज लोग महंगाई, भ्रष्टाचार से परेशान है और हमें जनता को बताना पड़ेगा की पूर्व में कांग्रेस की कौन सी नीति थी जिससे खुशहाल रहा और भाजपा की राज में लोग परेशान हैं।

    बैठक को पूर्व सांसद आनंद अहिरवार, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सुहाने,सेवादल के जिला प्रभारी रामेश्वर नीखरा, सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गौर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती रिचा सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती सीमा चौधरी,पूर्व जनपद अध्यक्ष आँचल आठिया ने सम्बोधित किया 
         कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव मनोज पवार ने किया एवं आभार यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष संजय रोहिदास ने माना कार्यक्रम अंत में राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ

   बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सिंह सिमरिया,उमा नवैया, यंग ब्रिगेड के शहर अध्यक्ष दीपक कुर्मी, अवधेश तोमर शैलेंद्र तोमर, राशिद खान , यासीन खान , शेर सिंह लोधी, हरिओम पटेल, नारायण कुर्मी, बिहारी कुशवाहा, तीरथ कुर्मी , गोविंद सिंह लोधी , प्रभुदयाल कुर्मी , मनोज कुमार अहिरवार, कमलेश बंसल, पूरन सिंह, रामजी सिंग ठाकुर , प्यारे लाल पटेल , विकास सिंह दांगी, मनोज शिलावर, हरिओम कुर्मी , मुन्ना कुर्मी , प्रभुदयाल सिंग बीना, केदार सिंह पटेल, नवल सेन , रमेश बरौदा , प्रमोद राय , आनंद पटेल , उदयभान अहिरवार , बाबूलाल अहिरवार , दयाराम अहिरवार, कृष्ण कुमार अहिरवार, गणेश रैकवार , नितिन यादव , दिलीप रैकवार , राजपाल सिंह खुरई , कुलदीप दुबे , मोनू अहिरवार , जयेश पटेल , केके ब्यारे , आशुतोष चौरसिया , अशफाक खान , फरत रजक, रहिस खान , राजू दीक्षित, इशाक खान , राजकुमार खटीक , सुनील खटीक , रोहित कुर्मी , सुनील वैद्य, मुहम्मद इकवाल, सेतु अहिरवार , सुखलाल अहिरवार , रविद्र सिंह लोधी, कैलाश कुर्मी , बृजबिहारी कुर्मी , भूपेंद्र कुर्मी, शंकर लाल कुर्मी , मुकेश कुमार रहली , राजा पटेल , विकास जैसीनगर , अरबाज राईन, शाकिर राईन , कन्हैयालाल , बाबूलाल पटेल , संजय सिंह ठाकुर , रामबाबू कुर्मी, मुरलीधर कुर्मी, दिनेश कुर्मी , वीरेंद्र कुर्मी, नीरज कुर्मी, जीवन कुर्मी , संतोष कुर्मी , वृन्दावन कुर्मी , संतोष यादव , रंजीत अहिरवार, रामबहादुर कुर्मी , प्रहलाद कुर्मी, राजेश शुक्ला, गोबर्धन तिवारी, लक्ष्मीनारायण लोधी , वीरेंद्र सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश पंजाबी पासु, कमलेश विन्धरी , महेंद्र यादव , जयराम आठिया, विवेक वर्मा , असलम मंसूरी , राहुल अहिरवार , धर्मेन्द्र पटना , नीरज पटेल , हरिदयाल पटेल , इदरीश खान , दीपक ब्रह्मभट्ट , रंजीत अहिरवार, विनोद तिवारी सेसई कपिल महेश अहिरवार अजय सिंह, सीताराम सेन, जितेंद्र पटेल विनोद पटेल बहरोल , अरबाज खान , राहुल सोनी,नंदराम कुशवाहा, अरविंद रैकवार, आशीष पाल,सुनील आदिवासी ,रामनिवास लोधी , धर्मेन्द्र कुर्मी , अरविंद लोधी सेवादल अध्यक्ष मालथौन माही आठ्या सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे l

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular