Thursday, July 9, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियाएमपी में नौनिहालों के सफर पर भारी अधिकारियों की लापरवाही: नपा अध्यक्ष...

एमपी में नौनिहालों के सफर पर भारी अधिकारियों की लापरवाही: नपा अध्यक्ष देवराज सोनी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, मांगी स्कूल बस।

​संदीपनी स्कूल में मर्ज हुए 4 स्कूलों के 900 छात्र परेशान, प्रायमरी के छोटे बच्चों के पैर थके, अभिभावक हलाकान

रहली में शिक्षा विभाग का ‘पैदल’ सिस्टम! बिना बस इंतजाम के मर्ज किए 4 स्कूल, बारिश में भटक रहे 900 बच्चे।

​रहली। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की हड़बड़ी और दूरदर्शिता की कमी का खामियाजा आज रहली के सैकड़ों मासूम बच्चों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। विभाग ने बिना आवागमन का पुख्ता इंतजाम किए रहली से 3 से 4 किलोमीटर दूर के चार शासकीय स्कूलों को सांदीपनि स्कूल में मर्ज (संविलियन) तो कर दिया, लेकिन अब करीब 900 छात्र-छात्राएं इस कड़कड़ाती बारिश और कीचड़ के बीच कई किलोमीटर पैदल सफर तय कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं।
​घोषणाओं और जमीनी हकीकत के बीच का यह फासला अब छोटे-छोटे नौनिहालों के पैरों के छालों में तब्दील होने लगा है।

​घोषणाएं बड़ी, हकीकत सिफर

​गौरतलब है कि रहली में सांदीपनि स्कूल की घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों की सुविधा के लिए स्कूल बस उपलब्ध कराने का वादा किया गया था। लेकिन विडंबना देखिए कि स्कूल को आज तक बस नसीब नहीं हुई। ऊपर से तुगलकी फरमान जारी करते हुए शिक्षा विभाग ने नगर के दूर-दराज के क्षेत्रों—खमरिया, पंढ़लपुर, पटनाककरी और मोहार में संचालित शासकीय स्कूलों को इसमें मर्ज कर दिया।
​अब आलम यह है कि बड़ी क्लास के बच्चे तो जैसे-तैसे पहुंच रहे हैं, लेकिन प्रायमरी स्कूल के छोटे-छोटे मासूम बच्चों को 3 से 5 किलोमीटर का लंबा और पथरीला रास्ता पैदल तय करना पड़ रहा है। इस मानसूनी सीजन में बच्चों को लाने-ले जाने में अभिभावकों का पूरा दिन बर्बाद हो रहा है और वे मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं। नियमतः शिक्षा विभाग को शालाएं मर्ज करने से पहले परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करनी थी, लेकिन अधिकारियों ने कागजी आंकड़े चमकाने की जल्दबाजी में जमीनी हकीकत को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।
नपा अध्यक्ष देवराज सोनी ने सीएम को लिखा पत्र
​जब इस अव्यवस्था से तंग आकर खमरिया, पटनागंज और मोहार वार्ड के पीड़ित अभिभावक नगरपालिका अध्यक्ष देवराज सोनी के पास पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाई, तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मोर्चा संभाला। नपा अध्यक्ष देवराज सोनी ने सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है और संदीपनी स्कूल के लिए शीघ्र स्कूल वाहन (बस) उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग की है।

​नपा अध्यक्ष देवराज सोनी ने पत्र में उल्लेख किया हे कि

“नगरपालिका परिषद रहली के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय में रहली नगर के खमरिया, पंढ़लपुर, पटनाककरी, मोहर में संचालित शासकीय विद्यालयों का संविलियन किया गया है। उक्त विद्यालय में आसपास के ग्रामीण व दूर-दराज क्षेत्र के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिन्हें प्रतिदिन आने-जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जनहित को दृष्टिगत रखते हुए सांदीपनि विद्यालय रहली में तत्काल स्कूल वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का कष्ट करें, ताकि देश के भविष्य इन नौनिहालों को इस प्रताड़ना से मुक्ति मिल सके।”
​अब देखना यह है कि इस संवेदनशील और जनहित के मुद्दे पर मुख्यमंत्री कार्यालय और जिला प्रशासन कितनी जल्दी संज्ञान लेता है, या फिर अधिकारियों की लापरवाही के कारण ये बच्चे इसी तरह बारिश में भीगते हुए पैदल सफर करने को मजबूर रहेंगे।

योगेश सोनी रहली सागर म.प्र

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular