मध्यप्रदेश के सागर जिले की रहली तहसील में समर्थन मूल्य पर चल रही मूंग खरीदी में अव्यवस्था और किसानों से अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। क्षेत्र के गुंजोरा और चौरई स्थित खरीदी केंद्रों से आ रही शिकायतों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रमुख बिंदु और सामने आए मामले
- चौरई केंद्र पर जबरन वसूली:नाम ना छपने की शर्त पर एक पीड़ित किसानों के अनुसार, चौरई खरीदी केंद्र पर उपज तुलाने के नाम पर ₹500 प्रति क्विंटल का मनमाना रेट वसूला जा रहा है।
- एक किसान द्वारा 5 क्विंटल मूंग ले जाने पर उससे कुल ₹2,500 ऐंठ लिए गए।
- सर्वेयर द्वारा पास करने के नाम पर ₹500 अलग से लिए जाने और पल्लेदारों (हम्मालों) द्वारा निर्धारित वजन से अधिक मूंग निकालने का भी आरोप है।
- गुंजोरा केंद्र का वीडियो वायरल: गुंजोरा खरीदी केंद्र पर चल रही इस मनमानी और रिश्वतखोरी का स्थानीय किसानों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में साफ तौर पर अव्यवस्थाएं,जबरन रुपयों की मांग और किसानों का दर्द देखा जा सकता है।
- कार्रवाई का अभाव: हैरानी की बात यह है कि सोशल मीडिया पर मामला गरमाने और किसानों के आक्रोश के बावजूद अब तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस शिकायत या एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।हालाकि अधिकारियों ने कार्यवाही की बात की हे लेकिन अब तक हुई नहीं।इस मामले की खबर अखबारों और चैनलों में सुर्खियां बनी हुई हे।

कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग
मेहनत की फसल का उचित दाम पाने की उम्मीद में आ रहे किसानों को खरीदी केंद्रों पर लूट का शिकार होना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने सागर कलेक्टर से इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेने, वायरल वीडियो और केंद्रों की जांच कराने तथा दोषी कर्मचारियों व बिचौलियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।
इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हे।
