Monday, August 3, 2026
Homeदेशगहोई वैश्य महिला मंडल ने मनाई हरियाली तीज,

गहोई वैश्य महिला मंडल ने मनाई हरियाली तीज,

मैथिलीशरण गुप्त जयंती एवं माखनलाल सराफ की स्मृति में रहली में हुआ पुरस्कार वितरण

रहली। गहोई वैश्य पंचायत द्वारा हरियाली तीज पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती और माखन लाल सराफ की स्मृति में पुरस्कार वितरण सराफ धर्मशाला में संपन्न किया गया।आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन कर मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारिवारिक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ,माखनलाल सराफ के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात समाज की नववधुओं का पारंपरिक रीति-रिवाज एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस आत्मीय स्वागत ने पूरे कार्यक्रम को और भी गरिमामय एवं पारिवारिक बना दिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महिलाओं ने हरियाली तीज के गीतों, गणगौर के दोहों एवं सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
सभी महिलाओं ने हरे परिधानों एवं पारंपरिक श्रृंगार में अपनी मनमोहक उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे पूरा वातावरण तीज के रंगों से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्वप्ना सराफ,और विवेक गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अतिथि,पूर्व नपा अध्यक्ष सुशील हजारी,समाजसेवी प्रमोद सराफ,अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, उमाशंकर सराफ,अनूप दादरिया,श्रीमती मनोरमा सराफ,संदीप गुप्ता सहित,
महिला मंडल से अध्यक्ष -सोनल सराफ
उपाध्यक्ष- अंकिता निधि बृजपुरिया
सचिव- मेघा सराफ
कोषाध्यक्ष- सुनीता (शीतल) सराफ
सहसचिव-तृप्ति सराफ ,
एवं समस्त महिला मंडल सदस्य,और
समाज के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं महिलाओं का विशेष सहयोग,और उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में समाज से
शरद सराफ,आकाश गुप्ता,विवेक गुप्ता, ओंकार सराफ,कमलेश गुप्ता,राकेश गुप्ता,शिवम् छिपौल्या, राजू गुप्ता,अनूप गुप्ता,अरुण सराफ,जगदीश सेठ,पर्व सराफ।सहित सभी सजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular