सावधान! क्या आप भी अपने बच्चों को प्यार से दे रहे हैं ‘धीमा जहर’?
विशेष रिपोर्ट:खबरों की दुनिया
एक समय था जब माता पिता बच्चों की सेहत जिंदगी भर अच्छी रहे बचपन से ही पौष्टिक चीजें खिलाते थे,जिनका असर बुढ़ापे तक रहता था।आज भी लंबी उम्र के बुजुर्गो से सेहत का राज पूछो तो शुद्ध घी और जमकर मेहनत बताते हे।लेकिन आज देखो तो अभिभावक अपने बच्चों की सेहत बिगाड़ने का बीड़ा खुद उठाए हुए हे।
मामा कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चों की छोटी-मोटी भूख मिटाने के लिए पैकेट बंद चिप्स और कुरकुरे सबसे आसान विकल्प बन गए हैं। लेकिन स्वाद और आकर्षक विज्ञापनों के जाल में उलझकर अभिभावक अनजाने में अपने ही मासूमों की थाली में ‘धीमा जहर’ परोस रहे हैं।
पत्रिका अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी के बावजूद, बच्चे इन प्रोसेस्ड स्नैक्स के आदी होते जा रहे हैं, जिसका उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर घातक असर पड़ रहा है।
डॉक्टरों की चेतावनी: शरीर के हर अंग पर हमला
चिकित्सकों के अनुसार, इन पैकेट बंद स्नैक्स में अत्यधिक मात्रा में ट्रांस फैट, सोडियम (नमक), आर्टिफिशियल प्रिजर्वेटिव्स और फ्लेवर एन्हांसर (जैसे मोनोसोडियम ग्लूटामेट – MSG) पाए जाते हैं।
लीवर और किडनी पर असर: स्नैक्स में मौजूद उच्च सोडियम और खतरनाक रसायन बच्चों के नाजुक लीवर और किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। इससे बचपन में ही फैटी लीवर जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ रहा है।
- याददाश्त और मानसिक विकास: शोध और डॉक्टरों के मुताबिक, इसमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स बच्चों के न्यूरोलॉजिकल सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे उनकी एकाग्रता कम होती है, याददाश्त पर बुरा असर पड़ता है और चिड़चिड़ापन बढ़ता है।
- धीमा जहर: अधिक मात्रा में प्रोसेस्ड फूड के सेवन से मोटापा, कम उम्र में डायबिटीज और पाचन तंत्र का पूरी तरह खराब होना आम बात होती जा रही है।
अभिभावकों की अनदेखी और लाचारी
रोते हुए बच्चे को चुप कराने या टी-टाइम में समय बचाने के लिए माता-पिता खुद अपने हाथों से बच्चों को ये पैकेट थमा रहे हैं। बाजार की चकाचौंध में यह अनदेखी बच्चों के सुनहरे भविष्य और स्वास्थ्य को दीमक की तरह चाट रही है।
सरकार और प्रशासन की भूमिका पर सवाल
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस गंभीर खतरे के बावजूद शासन-प्रशासन और संबंधित खाद्य सुरक्षा विभाग ने ‘गांधारी’ की तरह अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है।
- इन उत्पादों पर कड़े वैधानिक नियम और चेतावनी लेबल क्यों नहीं लगाए जाते?
- स्कूलों के आसपास और टीवी विज्ञापनों में इन अनहेल्दी स्नैक्स के प्रचार पर सख्त नियंत्रण क्यों नहीं है?
समाधान की ओर कदम
बच्चों को इस खतरे से बचाने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने की जरूरत है:
- अभिभावक जागरूक बनें: घर का बना पौष्टिक भोजन, भुने चने, फल और मखाना जैसे पारंपरिक स्नैक्स बच्चों को दें।
- सख्त नीतियां आवश्यक: सरकार को खाद्य मानकों को सख्त बनाना चाहिए और विज्ञापनों पर नियंत्रण लगाना चाहिए।
