Saturday, September 26, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियारहली के देवलिया मंदिर में आज से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा, दोपहर 2...

रहली के देवलिया मंदिर में आज से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा, दोपहर 2 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा

आशीर्वाद महाराज करेंगे कथा वाचन

आशीर्वाद महाराज करेंगे कथा वाचन

​रहली। नगर के ऐतिहासिक देवलिया मंदिर में आज (26 सितंबर) से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं को भक्ति और ज्ञान की सरिता में गोता लगाने का अवसर मिलेगा।

​दोपहर 2 बजे निकलेगी शोभायात्रा

कथा के शुभारंभ के अवसर पर आज दोपहर 2 बजे भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा मुख्य यजमान गुड्डू श्रीवास्तव के वर्मा रोड स्थित निज निवास से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई देवलिया मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल होंगी।

​आशीर्वाद महाराज करेंगे कथा वाचन

कथा व्यास पूज्य आशीर्वाद महाराज जी अपने श्रीमुख से भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन समिति और यजमान परिवार ने नगर एवं क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। 

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular