सागर 05 नवंबर 2026।कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने परसोरिया में गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच की।
जांच के दौरान खाद्य विभाग के आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील वर्मा, श्री अभिषेक मोर एवं श्री सौरव यादव तथा पुलिस की संयुक्त टीम परसोरिया स्थित सामुदायिक स्वच्छता भवन के सामने जैन के मकान में पहुंची। मौके पर एचपी कंपनी के 8 भरे एवं 4 खाली गैस सिलेंडर तथा 5 किलोग्राम क्षमता का 1 खाली सिलेंडर पाया गया।
संबंधित व्यक्ति द्वारा सिलेंडरों के भंडारण के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर टीम ने मौके से सभी 13 गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया।
