बंडा में खाद समस्या व किसान मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने निकाली दंडवत यात्रा,
(बंडा से दिनेश सोनी की रिपोर्ट)
बंडा (सागर) बंडा विधानसभा क्षेत्र में किसानों को आ रही खाद की किल्लत, ई-टोकन व्यवस्था, अघोषित बिजली कटौती और फसल नुकसान जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में बरा चौराहा पर एक आमसभा का आयोजन किया गया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बरा चौराहा से डबल लॉक तक भावुक होकर दंडवत यात्रा निकाली। यात्रा के पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा गया।
प्रमुख मांगें:
- खाद की पर्याप्त उपलब्धता: रबी फसल की बुवाई हेतु ई-टोकन की जटिल प्रक्रिया खत्म कर बंडा व शाहगढ़ में ही पर्याप्त डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को दूसरे जिलों में न भटकना पड़े।
- फसल क्षतिपूर्ति व बीमा: अतिवृष्टि से खराब हुई सोयाबीन, उड़द और मक्का की फसलों का किसानों को शीघ्र मुआवजा व फसल बीमा राशि दी जाए।
- बिजली व्यवस्था: सिंचाई के समय हो रही अघोषित बिजली कटौती तुरंत बंद कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
- स्वामित्व योजना: योजना से छूटे सभी पात्र व्यक्तियों के नाम तत्काल जोड़े जाएं।
प्रदर्शन के दौरान तीनों ब्लॉक अध्यक्ष, संतोष सराफ, रणवीर सिंह, वीरेन्द्र मिश्रा, श्रीकांत सराफ, भूपेंद्र सिंह, अशोक जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
देखे खबर👇
