मानव/ सागर/ रहली। नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रहली पुलिस द्वारा मंगलवार शाम ग्राम चांदपुर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी संजय ऋषेश्वर ने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने की अपील की।
थाना प्रभारी ने कहा कि शराब जैसे नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखना परिवार की खुशहाली के लिए जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं नशे से दूर रहना चाहिए और अपने आसपास नशे के आदी लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि गांव का प्रत्येक व्यक्ति नशे से दूरी बनाने का संकल्प ले, तो गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।
जन चौपाल के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों से “नशे से दूरी है जरूरी” का संदेश अपनाने और परिवार व समाज की खुशहाली के लिए नशे से दूर रहने की अपील की।
जन चौपाल में गूंजा संदेश“नशे से दूरी है जरूरी”, थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को किया जागरूक
परिवार की खुशी और गांव के बेहतर भविष्य के लिए नशे से दूरी बनाए रखना जरूरी है। ग्राम चांदपुर में रहली पुलिस ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
RELATED ARTICLES
