Sunday, September 27, 2026
Homeदेशबुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय निःशुल्क कान एवं श्रवण जांच शिविर...

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय निःशुल्क कान एवं श्रवण जांच शिविर 27 से

नाक, कान एवं गला (ENT) शिविर:

Mpnews/सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के नाक, कान एवं गला (ENT) विभाग द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय बधिरता दिवस’ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सोमवार और मंगलवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।

​मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान मरीजों के कान से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का विशेषज्ञों द्वारा गहन परीक्षण एवं सटीक निदान किया जाएगा। इसके साथ ही शिविर में आने वाले सभी मरीजों के लिए निःशुल्क श्रवण जांच (Hearing Test) की विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी।

​विभाग ने आम जनता से अपील की है कि कान से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या सुनने में आ रही कठिनाई के समाधान हेतु समय पर पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular