“विकास और आस्था साथ चले”: खड़े हनुमान जी को यथास्थान रखने के लिए उमा भारती ने सीएम मोहन यादव से लगाई गुहार
- उज्जैन के धार्मिक महत्व का हवाला: “आप स्वयं उज्जैयनी के हैं, गरिमा को बेहतर समझते हैं”
- भोपाल का उदाहरण: कमलापति पार्क सड़क चौड़ीकरण के तर्ज पर मंदिर विवाद सुलझाने का सुझाव
उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर को उसके मूल स्थान पर पुनर्स्थापित करने की मांग तेजी से जोर पकड़ रही है। इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखकर तत्काल समाधान की अपील की है।
