इलाज में नहीं होगी कोई कमी, डॉक्टरों को दिए सर्वाेत्तम इलाज और चौबीसों घंटे निगरानी के सख्त निर्देश
बंडा के अवैध जहरीली शराब मामले के पीड़ितों को त्वरित राहत देने और उनका ढांढस बंधाने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना और पीड़ित परिवारों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने परिजनों से कहा कि सरकार हर स्थिति में आपके साथ है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रत्येक मरीज के पास जाकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति देखी। पीड़ितों के परिजनों से पूछा ’’परिवार में कौन-कौन है? चिंता मत करिए, सरकार हर स्थिति में आपके साथ खड़ी है।’’ मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार और सांत्वना भरे शब्दों से पीड़ित परिवारों की आंखों में आस और ढांढस साफ नजर आया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बीएमसी के प्रभारी डीन, अधीक्षक और वरिष्ठ चिकित्सकों से पीड़ितों को सर्वाेत्तम इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है साथ ही आवश्यक दवाओं, टेस्ट और विशेषज्ञों की तैनाती 24 घंटे सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान दमोह सांसद श्री राहुल सिंह लोधी, रहली विधायक श्री गोपाल भार्गव, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, बंडा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लोधी, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, देवरी विधायक श्री ब्रज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, श्रीमती रानी कुशवाहा, श्री शैलेष केशरवानी, कमिश्नर श्री दिलीप कुमार, डीआईजी श्री एसएस चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, प्रभारी डीन डॉ. अमर गंगवानी, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, डॉ. सौरभ जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, डाक्टर्स, मेडिकल स्टाफ मौजूद था
