अब बख्शे नहीं जाएंगे अवैध शराब के कारोबारी—रहली पुलिस का सख्त रुख देख माफियाओं में हड़कंप!”
पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के बाद रहली पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अपना शिकंजा और कस दिया है। चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर अचानक छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान अवैध शराब तैयार करने के इरादे से रखे गए 50 कुप्पों में भरा 1000 लीटर कच्चा महुआ लाहन जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कुल 06 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
कार्रवाई में 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत 31 लीटर तैयार अवैध शराब भी बरामद की गई है। पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ यह दंडात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
