रहली पुलिस की सतर्कता से 12 घंटे के अंदर 2 नाबालिग बालिकाएं दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
थाना रहली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिग बालिकाओं को 12 घंटे के अंदर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
रहली थाने से मिली सूचना के अनुसारदिनांक 18.08.2026 को पुलिस थाना रहली में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सांवल खिरिया से 13 वर्ष एवं 16 वर्ष की दो नाबालिग बालिकाओं को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। सूचना पर थाना रहली में अपराध क्रमांक 567/2026 व 568/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल तलाश प्रारंभ की गई।
- कार्रवाई: पुलिस ने तत्काल रहली, सागर बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर नाकेबंदी कर तलाश शुरू की। बीना रेलवे स्टेशन पर बालिकाओं के देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी (उनि आर.के.एस. चौहान) को अलर्ट किया गया।
- सफलता: कंट्रोल रूम के समन्वय से बीना पुलिस और एफआरवी (FRV) टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बालिकाओं को बीना स्टेशन से बरामद कर परिजनों को सौंपा।
- उक्त कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेन्द्र सोलंकी एवं एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रहली निरीक्षक संजय ऋषिश्वर, प्रधान आरक्षक विनोद विश्वकर्मा, अमित चौबे, सचिन गुप्ता, आरक्षक जितेन्द्र प्यासी व महिला आरक्षक संजना थाना रहली एवं सउनि प्रीति थापा, एफआरव्ही बीना तथा थाना बीना पुलिस का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
