Thursday, August 20, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियातुलसीदास जयंती: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 65 विद्यार्थी पुरस्कृत

तुलसीदास जयंती: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 65 विद्यार्थी पुरस्कृत

रहली सागर/ स्थानीय जानकी रमन मंदिर प्रांगण में श्रावण शुक्ल सप्तमी के पावन अवसर पर संत गोस्वामी तुलसीदास जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर के वरिष्ठ नागरिक रामजीवन मिश्रा उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व ट्रस्ट अध्यक्ष सौरभ हजारी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सौरभ हजारी, डॉ. उमेश वैद्य, एडवोकेट नरेंद्र तिवारी, ओंकार शास्त्री और डॉ. संजय तिवारी ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन-दर्शन तथा श्रीरामचरितमानस की प्रासंगिकता पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए।
जयंती के अवसर पर प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 13 विद्यालयों के 65 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने तुलसीदास जी के जीवन और रामायण पर आधारित प्रश्नों सुंदर एवं विचारात्मक जबाब लिखे। आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कृत किया गया।
​कार्यक्रम का सफल संचालन अनूप ददरिया ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुशील जैन, हेमंत तिवारी, महेश साहू, विवेक नारायण सोनी, मनीष भारद्वाज, ऋषि बुधौलिया सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular