Wednesday, August 12, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियासांदीपनि विद्यालय रहली में पुस्तक प्रदर्शनी व बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

सांदीपनि विद्यालय रहली में पुस्तक प्रदर्शनी व बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

सांदीपनि विद्यालय रहली मे राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों मे लाइब्रेरी के प्रति रूचि जागृत करने,पठन संस्कृति व सृजनात्मक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से बौद्धिक प्रतियोगिताओं व पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सहायक संचालक रहली स्वाति दुबे व प्राचार्य दिलीप चौबे द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन व पूजन से किया गया। लाइब्रेरी मे उपलब्ध पत्रिकाओं,सामान्य ज्ञान,कॉम्पीटिशन बुक्स,महापुरुषों का साहित्य,मोटिवेशनल,हेल्थ एंड केयर,सचित्र व बाल कहानियाँ, हिन्दी,अंग्रेजी व संस्कृत की विविध पुस्तकों के काउंटर लगाकर विद्यार्थियों को उनके बारे में जानकारी दी गई। बौद्धिक प्रतियोगिताओं मे पुस्तक वाचन में वैष्णवी शर्मा कक्षा 3rd ने प्रथम, समृद्धि जैन 4th ने द्वितीय,लक्ष्मी पटैल 4th ने तृतीय स्थान,वर्ड सर्च में अरुण वंसल ने प्रथम,यशवंत व गर्वित 5th ने द्वितीय,अर्पित सेन 5th ने तृतीय,सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में पल्लवी पचौरी 8th ने प्रथम,हर्षिता साहू 8th ने द्वितीय,मानवी दांगी 8 th ने तृतीय, विज्ञापन लेखन में चांदनी अहिरवार 9th ने प्रथम,जयाअहिरवार ने द्वितीय,केशव पटैल ने तृतीय,समाचार पत्र रचना में श्रुति राजपूत 12th ने प्रथम,हेमंत कुर्मी 12th ने द्वितीय,सचि गुरु 12thA ने तृतीय,संवाद लेखन में अभिनव साहू12th ने प्रथम,कृष्ण कुमार काछी 12thने द्वितीय,माही मिश्रा 12th तृतीय,जन संचार माध्यम में हर्षिता चौहान 12B ने प्रथम,रिजा खान 12Aने द्वितीय,रामसखी काछी12A ने तृतीय स्थान,सृजनात्मक लेखन में प्रशांत दुबे12B ने प्रथम,भूमि जैन12Aद्वितीय,पलक वोहरे 12thA ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सभी विद्यार्थियों को सहा.संचालक मैडम द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रभारी व विद्यालय के लाइब्रेरियन नीरज कुमार नेमा ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है,प्रबुद्ध समाज के निर्माण व संस्कृति के विकास के लिए विद्यालय स्तर से ही बच्चों में पुस्तकालय जाने की रूचि विकसित करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।सहायक संचालक स्वाति दुबे ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ने से कल्पनाशीलता का विकास होता है जिनके सिर पुस्तकों में झुकते हैं उन्हें कहीं नहीं झुकना पड़ता। प्राचार्य दिलीप चौबे ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए पोष्टिक भोजन की ज़रूरत होती है उसी प्रकार बौद्धिक विकास हेतु अच्छा साहित्य पढ़ना जरूरी है। कार्यक्रम को मा.शा. प्रभारी संजय खरे ने भी सम्बोधित किया।शिक्षक लकी लक्ष्यकार,प्रकाश शर्मा,दीपक अहिरवार,प्रीति मनिहार,आराधना गौर, सौरभ पटैल,नीरज शर्मा,हिमांशु राजपूत,उमेश पाल,शालिनी दुबे प्रतियोगिता के निर्णायक रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोविन्द सिंह ठाकुर ने किया व हिमांशु राजपूत ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रधानअध्यापक अशोक ठाकुर,संतोष जैन,किंकेश सेन,सचिन्द्र शुक्ला व समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular