मप्र।सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बेबस नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार बंडा के वार्ड 10 में रहने वाले पीयूष (पिता राजकुमार रायकवार) और कान्हा जोगी (पिता गुलाब जोगी), दोनों की उम्र लगभग 13 वर्ष थी, बिना बताए अपने दो अन्य दोस्तों के साथ चौका गांव के पास बेबस नदी देखने गए थे।नदी में नहाते समय डूबने से दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही बंडा थाना प्रभारी आनंद सिंह अपने पुलिस स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
- बंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
(रिपोर्ट: दिनेश सोनी, बंडा)
