Tuesday, September 29, 2026
HomeEditer pageरहली के लिए गोपाल भार्गव का सबसे बड़ा सपना अब होगा पूरा!...

रहली के लिए गोपाल भार्गव का सबसे बड़ा सपना अब होगा पूरा! नर्मदा का जल जल्द पहुंचेगा सुनार नदी में, जल संसाधन मंत्री से हुई अहम बैठक

सिंचाई के साथ-साथ मिलेगा आध्यात्मिक लाभ! नर्मदा जी का जल सुनार नदी में मिलाने की तैयारी तेज, केंद्र तक पहुंची बात।

  1. एक परियोजना, 5 विधानसभाओं की बदलेगी किस्मत! गोपाल भार्गव ने ‘नर्मदा-सुनार लिंक प्रोजेक्ट’ को रफ्तार देने भोपाल में की बड़ी पहल।

गोपाल भार्गव ने नर्मदा-सुनार लिंक परियोजना को दी गति: जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से की विस्तृत चर्चा, केंद्र से भी होगी बात

​भोपाल/रहली:

रहली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नया आयाम देते हुए स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री पंडित गोपाल भार्गव ने अपने सबसे बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट ‘नर्मदा-सुनार लिंक परियोजना’ को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इस संबंध में भार्गव ने भोपाल में मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से मुलाकात कर क्षेत्र की जल योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

​भार्गव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ रहली विधानसभा क्षेत्र की कोपरा सिंचाई योजना और नर्मदा जी के जल को लिफ्ट कर सुनार नदी में मिलाने से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर बातचीत हुई। बैठक के दौरान इन दोनों योजनाओं की विभागीय प्रक्रियाओं में तेजी लाने और इनके शीघ्र क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।

​पांच विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा लाभ और आध्यात्मिक सुख

उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह विधायक गोपाल भार्गव ने खबरों की दुनिया से चर्चा करते हुए इस बात के संकेत दिए थे कि नर्मदा-सुनार लिंक परियोजना को जल्द से जल्द स्वीकृत कराकर कार्य शुरू कराया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से केवल रहली विधानसभा ही नहीं, बल्कि आसपास की चार अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी जल संकट दूर होगा। इसके अलावा, नर्मदा जल के आगमन से क्षेत्रवासियों को आध्यात्मिक और धार्मिक लाभ भी प्राप्त होगा।

​केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भी होगी चर्चा

परियोजना की महत्ता को देखते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भी बात की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन हेतु आवश्यक पहल और अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

​इस पहल से रहली सहित आसपास के वृहद क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जग गई है।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular