Mpnews/सागर जिले के रहली में भारत की राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता संग्राम के अमर मंत्र वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में रहली में सामूहिक गायन एवं ब्ल सांस्कृतिक कार्यक्रम नमामि है, भारतम् का आयोजन किया जा रहा वर्य है। विद्या भारती अखिल भारतीय वर शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में यह न आयोजन शुक्रवार प्रातः 11 बजे व्या से रहली स्थित सरस्वती शिशु न मंदिर के नए भवन में संपन्न होगा। न्ता गुणाकर शिक्षा समिति के अध्यक्ष से शरद सराफ ने इस देशव्यापी र्ण अभियान की जानकारी सांझा की। न कार्यक्रम के संयोजक रचित दुबे ने में बताया कि इस आयोजन का मुख्य श्री उद्देश्य नई पीढ़ी को मातृभूमि के न्दी प्रति श्रद्धा, राष्ट्रभाव और सांस्कृतिक एकात्मता से जोड़ना है।
सामूहिक गायन के साथ-साथ इस दौरान परिचर्चा, प्रदर्शनी और देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। इस ऐतिहासिक आयोजन में क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री पं. गोपाल भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह उमेश वैद्य करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में ‘इंक मीडिया’ के संचालक आशीष द्विवेदी उपस्थित रहकर विद्यार्थियों
व प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन करेंगे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद राष्ट्रीय गीत का दर्जा प्राप्त वन्दे मातरम् हमारी राष्ट्रीय पहचान और आत्मसम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम के संयोजक रचित दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम का ध्येय युवाओं को राष्ट के गौरवशाली इतिहास, त्याग, समर्पण और अखंडता के मूल्यों से परिचित कराना है। समिति ने नगरवासियों से इस राष्ट्रगीत के महोत्सव में लोगों से शामिल होने की अपील की है।
