Thursday, September 24, 2026
Homeदेशसांदीपनि विद्यालय में विकासखंड स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

सांदीपनि विद्यालय में विकासखंड स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित


​रहली। सांदीपनि विद्यालय रहली में ‘विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता पंडित अभिषेक भार्गव रहे, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी ने की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अभिषेक भार्गव ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल सरकारी व्यवस्थाओं से नहीं, बल्कि नागरिकों के जिम्मेदार व्यवहार और ‘सिविक सेंस’ से पूरा होगा। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, स्वच्छता और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया। पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी ने क्षेत्र में विधायक पंडित गोपाल भार्गव के मार्गदर्शन में हो रहे चौमुखी विकास कार्यों की जानकारी दी।
​विजेता छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
​भाषण प्रतियोगिता: रोशनी तिवारी, प्रीति सेन, नयन श्री पांडे, प्रियांशी जैन एवं विक्रमादित्य सिंह बुन्देला विजयी रहे।
​चित्रकला प्रतियोगिता: नम्रता राठौर, अंशिका प्रजापति, तनुश्री साहू, शैलजा नामदेव एवं नीतेश लोधी ने बाजी मारी।
​प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को जिला स्तर के लिए चयनित किया गया है।
​कार्यक्रम में सहायक संचालक स्वाति दुबे, नोडल प्रभारी देवेंद्र कुमार कतरोलिया, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार चौबे, बीआरसी आर.डी. अहिरवार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोविंद सिंह ठाकुर व देवेंद्र कतरोलिया ने किया एवं आभार संतोष जैन ने व्यक्त किया।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular