Tuesday, August 18, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियाआजादी की उमंग उल्लास के संग बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

आजादी की उमंग उल्लास के संग बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

स्वतंत्रता दिवस पर न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों के लिए आयोजित हुई गायन, नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

सागर|माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर श्री महेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ए.डी.आर. भवन में न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश श्री महेश कुमार शर्मा द्वारा जिला न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के उपरांत किया गया। कार्यक्रम की थीम “आजादी की उमंग, उल्लास के संग” रखी गई। बच्चों ने गायन, नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता के साथ प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं विभिन्न स्वरूपों में फैंसी ड्रेस के माध्यम से बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस की भावनाओं को उल्लासपूर्वक अभिव्यक्त किया।

बच्चों की प्रतिभा एवं उत्साह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री महेश कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य उसके भवनों, सड़कों या तकनीक में नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी में छिपा होता है। हमारे बच्चे आने वाले भारत की तस्वीर हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से नहीं करनी चाहिए, क्योंकि प्रत्येक बच्चे में अपनी विशिष्ट प्रतिभा होती है। कोई पढ़ाई में, कोई खेल, कला, संगीत अथवा नई चीजें सीखने में बेहतर होता है।

कार्यक्रम में जिला न्यायालय सागर के समस्त न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दिव्या भलावी, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अंकित श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त करते हुए बच्चों से कहा कि वे बड़े सपने देखें, मेहनत से उन्हें पूरा करें, असफलताओं से सीखें तथा अपने माता-पिता और देश को गौरवान्वित करें।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular