रहली सागर: स्थानीय प्रशासन द्वारा शनिवार सुबह चाँदपुर तिराहे पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि, यह कार्रवाई ज्यादा देर तक नहीं चल सकी क्योंकि ऐन वक्त पर कोर्ट का स्टे ऑर्डर (स्थगन आदेश) आ गया।
तहसीलदार राजेश पांडे के अनुसार चांदपुर तिराहे से पटेल बाबा तक पुरानी सेर में पक्की सड़क निर्माण किया जा रहा हे। तिराहे स्थित एक दुकान का कुछ हिस्सा अतिक्रमण में आने से सड़क निर्माण कार्य बाधित हो रहा था, सेर की नपाई कर अतिक्रमण वाले हिस्से को हटाने की कार्यवाही की जा रही हे।
कोर्ट का हस्तक्षेप: कार्रवाई के दौरान ही संबंधित पक्ष के वकीलों ने कोर्ट का आदेश प्रस्तुत किया।
प्रशासन के कदम पीछे: कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए अधिकारियों ने तुरंत बुलडोजर रुकवा दिए और टीम वापस लौट गई।
सीएमओ धनंजय गुमास्ता ने बताया कि वे कोर्ट के आदेश का अध्ययन करेंगे और विधिक राय लेने के बाद ही अगली कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
