सागर/ परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर एवं कलेक्टर श्री संदीप जी आर द्वारा यात्री बसों/स्कूल बसों एवं अवैध संचालित वाहनों की चैकिंग संबंधी कार्यवाही किये जाने के दिये गये निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर द्वारा एक यात्री बस का पंजीयन निरस्त किया गया है एवं उक्त वाहन को स्क्रेप किये जाने के आदेश दिये गये। चैकिंग के दौरान पांच यात्री बसों में अग्निशमन यंत्र एवं अन्य सुरक्षा संबंधी उपाय नही होने से उन वाहनों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत् कार्यवाही करते हुए रू. 20000/- का जुर्माना वसूल किया गया।
एमपी:सागर में आरटीओ ने किया यात्री बस का पंजीयन निरस्त,5 स्लीपर कोच यात्री बसों को किया गया जप्त
RELATED ARTICLES
